नाबालिग होने की भुगतनी पड़ी इतनी बड़ी सजा,शादी नही हुई तो बलात्कार के भेंट चढ़ी युवती
- Nationupdate
- 26, Nov- 2019

जांजगीर। एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को शादी करने के लिए घर से भगा कर ले गया और उसके साथ बलात्कार कर उसे वापस घर भेज दिया। लड़की ने पूरी घटना अपने परिजनों को सुनाई। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की।जानकारी के अनुसार अकलतरा इलाके का रहने वाला एक युवक एक नाबालिग लड़की से प्यार करता था। लड़के लड़की को शादी की बात कह कर उसके घर से भगा ले गया। दोनों रायपुर के आर्यसमाज मंदिर पहुंचे और शादी करने की बात कही लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो पायी। दोनों वापस घर लौटने लगे तो लड़के ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। उन्होंने इसकी शिकायत अकलतरा थाने में की।
Tags
Related Articles
More News

CHHATTISGARH
विधानसभा : अजय चंद्राकर की दो टूक, सरकार नहीं चला पा रहे तो राष्ट्रपति शासन की सिफ़ारिश कर दें..
- 29, Nov- 2019